Auraiya News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव शुरू

हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News: कस्बे में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महिलाओं और श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाते हुए उत्साह से भाग लिया। कंचौसी नहर पुल और लाइनपार में समितियों ने मां दुर्गा के पंडाल सजाए हैं। यात्रा के बाद आचार्यों ने विधि-विधान से पूजन कराया। नौ दिनों तक आरती, पूजन और दुर्गा जागरण सहित कार्यक्रम होंगे।

Auraiya News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव शुरू

Auraiya News: कस्बे में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव शुरू हुआ। महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। माता के जयकारों से कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। कंचौसी नहर पुल पर मां वैष्णो जनजागरण समिति और लाइनपार में मां दुर्गा जनजागरण समिति की ओर से माता के पंडाल सजाए गए हैं। कलश यात्रा के बाद आचार्यों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा का पूजन कराकर महोत्सव का शुभारंभ कराया। आयोजकों ने बताया कि नौ दिनों तक पंडालों में पूजन, आरती और दुर्गा जागरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। कलश यात्रा में बबलू भैया, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, दीपेश शुक्ला, सतेंद्र पोरवाल और मझले पंडित सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव शुरू