
पंकज अवस्थी बने परशुराम सेवा समिति के जिलाध्यक्ष
Auraiya News - उत्तर प्रदेश के परशुराम सेवा समिति ने अधिवक्ता पंकज अवस्थी को औरैया इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने उम्मीद जताई है कि पंकज संगठन को मजबूत बनाने में मदद करेंगे और 15 दिनों में जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
औरैया, संवाददाता। परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी की सहमति से मोहल्ला सतेश्वर निवासी अधिवक्ता पंकज अवस्थी को समिति की औरैया इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि पंकज अवस्थी संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्हें 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर सूची प्रदेश कार्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




