Auraiya News: नव दुर्गा महोत्सव कराएगी पुरानी कमेटी, तैयारियों पर मंथन
Auraiya News: - शिव शक्ति सेवा समिति की बैठक में लिया निर्णय, पदाधिकारी जमा करेंगे 2500 रुपयेफफूंद, संवाददाता। नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को शिव

Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को शिव शक्ति सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें महोत्सव के आयोजन और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व में गठित कमेटी ही इस बार भी नव दुर्गा महोत्सव का आयोजन कराएगी। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा हुई। महोत्सव की व्यवस्थाओं के लिए सभी पदाधिकारियों से 2500 रुपये सहयोग राशि जमा करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों से निर्धारित राशि जल्द जमा करने की अपील की गई। बैठक में श्रीकांत शर्मा, संजय मिश्रा, राजवीर राठौर, शशांक गुप्ता, लक्षद्वीप राजपूत, संतोष कठेरिया, संजीव राजपूत, योगेंद्र कुमार, हिमांशु कुशवाहा, ऋषि मिश्रा, प्रदीप कुशवाहा, शिवम चतुर्वेदी, रविंद्र बाथम, राजू राजपूत, सर्वेश राजपूत, दिवाली लाल यादव, मंगल सिंह राजपूत, हर्षित पाल, दुर्गेश राजपूत, सौरभ राजपूत, सतपाल सिंह पाल और दीपू सोनी मौजूद रहे।


