हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
अछल्दा के न्याय पंचायत कमारा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। घटनास्थल पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की कार्रवाई की।

विकासखंड अछल्दा के न्याय पंचायत कमारा के मजरा पुरवा मधा में शनिवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को एक मोर गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही बीट प्रभारी गौरव मिश्रा, वन कर्मी दुर्गेश कुमार और विजय कुमार मौके पर पहुंचे।
टीम ने मोर के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने तथा अंतिम संस्कार की कार्रवाई शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


