Auraiya News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में पीबीआरपी अकादमी ने जीता कांस्य

हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News: चेन्नई में आयोजित सीबीएसई खो-खो नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में कांस्य पदक जीतकर लौटी पीबीआरपी अकादमी की अंडर-14 बालक टीम का बुधवार को रेलवे स्टेशन पर स्

Auraiya News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में पीबीआरपी अकादमी ने जीता कांस्य

Auraiya News: चेन्नई में आयोजित सीबीएसई खो-खो नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में कांस्य पदक जीतकर लौटी पीबीआरपी अकादमी की अंडर-14 बालक टीम का बुधवार को रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और विजयी ट्रॉफी के साथ रेलवे स्टेशन से विद्यालय तक स्वागत यात्रा निकाली गई। रास्ते में लोगों ने खिलाड़ियों पर पुष्पवर्षा की। तमिलनाडु के चेन्नई में 29 सितंबर से चार अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों की टीमों ने हिस्सा लिया था। पीबीआरपी अकादमी ने 29 सितंबर को अपने पहले मुकाबले में अबूधाबी की टीम को एक पारी और 14 अंकों से हराकर अभियान शुरू किया। इसके बाद 30 सितंबर को केरल की टीम को छह अंकों से पराजित किया।

टीम ने एक अक्तूबर को सूरत की टीम को एक पारी और 15 अंकों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दो अक्तूबर को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को एक पारी और तीन अंकों से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले के बाद टीम ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। टीम के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक संतोष कुमार पांडेय, अध्यक्ष डॉ. ललित पांडेय, प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडेय, निदेशक मोहम्मद असीम रूमी और प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भी टीम का अभिनंदन हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस सफलता से दूसरे विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कप्तान आदर्श ने कहा कि कांस्य पदक पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और आपसी विश्वास का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात रही। टीम का अगला लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करना है। पदक विजेता टीम में कप्तान आदर्श, उपकप्तान अभिषेक, अंश, ऋषि, उत्तम, आर्यन, शिवा, हेमंत, रितिक, आयुष, प्रज्ज्वल और अभिराज शामिल रहे। प्रशिक्षक इंद्रजीत सिंह एवं नीतू यादव और टीम प्रबंधक शुभेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में पीबीआरपी अकादमी ने जीता कांस्य