Auraiya News: खंड शिक्षा अधिकारी को भावभीनी विदाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, औरैयाAuraiya News: विकासखंड सहार के खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा के वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के बाद डायट हरदोई स्थानांतरण होने पर शिक्षकों ने गुरुवा

Auraiya News: सहार। विकासखंड सहार के खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा के वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के बाद डायट हरदोई स्थानांतरण होने पर शिक्षकों ने गुरुवार को भावभीनी विदाई दी। आयोजित समारोह में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई शिक्षक भावुक हो गए। समारोह में नव नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


