Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsMurder Mystery Solved Youth Killed Over Suspected Affair in Sahyal
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में दोस्त की गोली मारकर कर दी थी हत्या

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में दोस्त की गोली मारकर कर दी थी हत्या

संक्षेप:

Auraiya News - पुलिस ने सहायल क्षेत्र में युवक के शव के मामले का 48 घंटे में खुलासा किया। मृतक की हत्या पत्नी से अवैध संबंधों के शक में उसके दोस्त और साथी ने की थी। आरोपियों ने शराब पीने के बहाने युवक को खेत में बुलाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा और अन्य सामान बरामद किया।

Dec 27, 2025 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

थाना सहायल क्षेत्र में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों से हत्या की पूरी साजिश उजागर हो गई। पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह ने औरैया कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। घटना 25 दिसंबर 2025 की है, जब सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वबक्शा में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त पिंटू कुमार उर्फ सतीश निवासी फतेहपुर थाना सहार के रूप में की थी। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन किया गया और कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के क्रम में 27 दिसंबर की सुबह सबलपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभिषेक उर्फ दीपक कुमार राजपूत और गौरव कठेरिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसकी शादी मृतक ने ही करवाई थी, लेकिन शादी के बाद भी मृतक उसकी पत्नी से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखने लगा और हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने बताया कि पार्टी देने के बहाने मृतक को सहार से सहायल रोड स्थित एक खेत में ले जाया गया, जहां तीनों ने शराब पी। इसके बाद अभिषेक ने अवैध तमंचे से गोली मारकर पिंटू की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर .315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद तमंचे के आधार पर आर्म्स एक्ट में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।