Auraiya News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर बच्चों को वितरित की शिक्षा किट
Auraiya News: गुरुवार को विधायक गुड़िया कठेरिया ने परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सिखरना में 90 और खेराडांडे में 40 बच्चों को शिक्षा किट वितरित की गई। विधायक ने बच्चों से पौधरोपण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।

Auraiya News: बीहड़ क्षेत्र के सिखरना और खेराडांडे स्थित परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान गेल इंडिया की ओर से बच्चों को शिक्षा किट वितरित की गई। सिखरना विद्यालय में 90 और खेराडांडे विद्यालय में 40 बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, लंच बॉक्स तथा छतरी वितरित की गई। विधायक ने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम के अनुपस्थित रहने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर, कल्लू सिंह सेंगर, रामजी मिश्रा, ग्राम प्रधान संतकुमार शर्मा, नवीन सेंगर, कल्लू भदौरिया, प्रधानाध्यापक प्रवीण त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


