पुलिस ने महिलाओं को बताए हेल्पलाइन, साइबर ठगी से बचाव के टिप्स
Auraiya News - महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत ग्राम रत्नीपुर में चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उप निरीक्षक सुनीता यादव ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

अजीतमल, संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत ग्राम रत्नीपुर में चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं। उप निरीक्षक सुनीता यादव ने महिला कांस्टेबल और महिला गार्ड के साथ कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1078, 181 और 112 आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर तुरंत मदद प्राप्त की जा सकती है।
साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानी से उपयोग करने, अनजान कॉल, लिंक और संदेशों से बचने तथा साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने, महिला संबंधी अपराधों की जानकारी रखने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




