Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsMissing Person Case 28-Year-Old Shriram Katiyar Disappears in Erwatikur
फेरी पर निकले युवक का 28 दिन से सुराग नहीं

फेरी पर निकले युवक का 28 दिन से सुराग नहीं

संक्षेप:

Auraiya News - एरवाटीकुर के 28 वर्षीय श्रीराम कटियार पिछले एक महीने से लापता हैं। उनकी पत्नी रेनू ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। श्रीराम बर्तन बेचने का काम करते थे और 22 अक्टूबर को फेरी पर निकले थे। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है और परिवार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है।

Nov 19, 2025 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव एरवाटीकुर निवासी 28 वर्षीय श्रीराम कटियार पिछले लगभग एक महीने से लापता हैं। परिजनों की ओर से लगातार तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग न मिलने पर पत्नी ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। श्रीराम कटियार गांव-गांव फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करते हैं। उनकी पत्नी रेनू कटियार ने बताया कि वह कई बार बिक्री के सिलसिले में दूर-दराज के क्षेत्रों में चले जाते थे और कई दिन बाद घर लौटते थे। बीती 22 अक्टूबर को भी वह बर्तन लेकर फेरी पर निकले थे, लेकिन इसके बाद से अब तक घर नहीं पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लगभग दस दिनों से उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। पत्नी ने बताया कि परिजन और रिश्तेदार कई संभावित जगहों पर खोजबीन कर चुके हैं, लेकिन कहीं भी श्रीराम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परेशान होकर उन्होंने गुरुवार को थाने पहुंचकर पुलिस से पति की तलाश की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। परिजन श्रीराम की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।