
बुंदेलखंड एक्सपे्रस वे पर टायर फटने से अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई
संक्षेप: Auraiya News - - बाल-बाल बचा एअरफोर्स कर्मी का परिवारफोटो: 10 हादसे में क्षतिग्रस्त हुई एअरफोर्स कर्मी की कार। अछल्दा, संवाददाता।बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चार पहिया वाहन का...
अछल्दा, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चार पहिया वाहन का अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी। जोरदार टक्कर के बावजूद कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों व पुलिस ने राहत कार्य किया और वाहन को दूसरी गाड़ी से टचिंग कर भिजवाया। घटना सुबह करीब पौने 10 बजे किलोमीटर संख्या 268 पर छछूंद गांव के पास हुई। रंजीत कुमार परिवार के साथ कानपुर से आगरा जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार का टायर फट गया, जिससे तेज रफ्तार कार नियंत्रण खो बैठी और सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार सवार रंजीत कुमार की पत्नी सरन्या मोहन, भतीजी आर्चा, बेटी नक्षत्रा और बेटा निवेद सुरक्षित रहे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को देने पर यूपीडा अधिकारी एसके सिन्हा और थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त कार को दूसरी गाड़ी में टचिंग कर कानपुर भिजवाया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि रंजीत कुमार और उनकी पत्नी दोनों 7 एयर फोर्स हॉस्पिटल, कानपुर में तैनात हैं। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हुई थी। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




