दोस्तों ने फौजी के बेटे के घर से पिस्टल की चोरी की, चार पर मुकदमा दर्ज
Auraiya News - लिधौरा गांव में एक फौजी के पुत्र के घर से पिस्टल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित योगेश चौहान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई पिस्टल की बरामदगी के लिए टीम गठित की है।

अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में फौजी के पुत्र के घर से पिस्टल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिधौरा निवासी योगेश चौहान, जो वर्तमान में आसाम में तैनात हैं, ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र अनुपम चौहान घर पर था। आरोप है कि 6 फरवरी को उसके मित्र दिव्यांशकर उर्फ रोमी सीकौला, कोतवाली औरैया),मोहम्मद अरसद (निवासी भैसोल, थाना फफूंद), रौनक राजपूत व श्रेयश राजपूत (दोनों निवासी फफूंद) घर आए और वहां से पिस्टल चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने सोमवार 6 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई पिस्टल की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


