Auraiya News: ग्राम पंचायत चपटा में 1300 पौधे रोपे

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: - जनभागीदारी के साथ चला वृहद वृक्षारोपण अभियान- पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी अधिकारियों व ग्रामीणों को सौंपी गईफोटो: 8 पौधरोपण करते एसडीएम। अजीतमल,

Auraiya News: ग्राम पंचायत चपटा में 1300 पौधे रोपे

Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चपटा में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर किया। एसडीएम अमित कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत तहसील अजीतमल क्षेत्र में 1300 पौधों का रोपण किया गया है।

प्रत्येक पौधे की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को सौंपी गई है, ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर भविष्य में वृक्ष बन सकें। कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।