Auraiya News: औरैया में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: सहार, संवाददाता। थाना सहार क्षेत्र के ग्राम हजियापुर में सोमवार शाम एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पारिवारिक सदस्य रिश्तेदारी गए थे। मृतका का विवाह वर्ष 2023 में हुआ था और एक वर्ष की बेटी है।

Auraiya News: औरैया में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Auraiya News: सहार, संवाददाता। थाना सहार क्षेत्र के ग्राम हजियापुर में सोमवार शाम एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे विवाहिता ने घर के बरामदे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

घटना का विवरण

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि परिजन रिश्तेदारी गए हुए थे, जबकि पति अपनी बहन के लिए लड़का देखने बाहर गया था। काफी देर तक महिला के बाहर नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

मृतका का विवाह वर्ष 2023 में हुआ था। वह अपने पीछे एक वर्ष की मासूम बेटी छोड़ गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में मृतका का विवाह कब हुआ था?
मृतका का विवाह वर्ष 2023 में हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।