नहर में गिरा युवक, रातभर चला तलाश अभियान
औरैया, संवाददाता। शहर के साईं मंदिर से जलोखर जाने वाली नहर पटरी पर बुधवार देर

औरैया, संवाददाता। शहर के साईं मंदिर से जलोखर जाने वाली नहर पटरी पर बुधवार देर रात एक युवक अचानक नहर में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस, ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था।जानकारी के अनुसार जलोखर निवासी विशाल (28) बुधवार रात नहर पटरी स्थित पुलिया पर बैठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर के तेज बहाव वाले पानी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। बाद में एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, जिसने नहर में सर्च अभियान चलाया। अंधेरा और तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक के नहर में गिरने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश लगातार जारी है। सुबह फिर से सर्च अभियान तेज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


