
बीमारी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Auraiya News - दिबियापुर के कैलाश बाग निवासी 45 वर्षीय रविन्द्र प्रताप सिंह ने मानसिक अवसाद और बीमारी के चलते आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से बीमार थे और शराब का सेवन कर रहे थे। सोमवार को मकान मालिक ने उन्हें पंखे से लटका पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के कैलाश बाग निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह 45 वर्षीय ने बीमारी और मानसिक अवसाद से परेशान होकर सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गोपाल नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहते थे और लंबे समय से बीमार थे। उसके छोटे भाई बृजेन्द्र का कहना है कि बीमारी के चलते वह अवसाद में रहने लगा था और शराब भी पीने लगा था। सुबह करीब 11 बजे मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो रविन्द्र को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया। इसके बाद सूचना छोटे भाई बृजेन्द्र को दी गई। बृजेन्द्र मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कुछ दवाइयां और शराब का पौव्वा भी मिला है। बृजेन्द्र ने बताया कि छह वर्ष पहले उसकी पत्नी शालू मामा के लड़के के साथ घर छोड़कर चली गई थी और बेटा अस्बा व बेटी जानवी भी साथ ले गई थी। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और धीरे-धीरे बीमारी का शिकार हो गया। थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




