आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ढीकियापुर में शुक्रवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक सत्यनारायण ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। भैंस की कीमत 50 हजार रुपये से अधिक थी, जिससे उसे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत

कंचौसी, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ढीकियापुर में शुक्रवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। गांव ढीकियापुर निवासी पशुपालक सत्यनारायण की भैंस शुक्रवार रात घर के बाहर बंधी हुई थी। इसी दौरान तेज बारिश और गरज-चमक के बीच अचानक आकाशीय बिजली भैंस पर गिर गई। बिजली गिरते ही भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पशुपालक के अनुसार मृत भैंस की कीमत करीब 50 हजार रुपये से अधिक थी।

भैंस की मौत से उसे बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। लेखपाल राज वर्मा ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन बिधूना को भेज दी गई है। शासन स्तर से मिलने वाली सहायता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।