23वें दिन भी जारी रही राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

औरैया में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं की हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे चक्का जाम और पूर्ण तालाबंदी जैसे कदम उठाएंगे। आंदोलन को जनसमर्थन मिल रहा है और इसे और तेज किया जाएगा।

23वें दिन भी जारी रही राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल

औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन, औरैया के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को 23वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन लगातार जारी है। इस दौरान आंदोलन को और व्यापक बनाने को लेकर रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन पर अधिवक्ताओं की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता समाज अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम और पूर्ण तालाबंदी जैसे कदम उठाए जाएंगे।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासनिक दबाव के बावजूद अधिवक्ता एकजुट हैं और आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर अधिवक्ताओं को समर्थन देने की घोषणा की। व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। महामंत्री हरिभानु अवस्थी एडवोकेट ने बताया कि आंदोलन को जनसमर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को भी आंदोलन से जोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर अरुण सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, आशीष दुबे, प्रभात त्रिपाठी और ऋषभ शुक्ला बैठे। बैठक में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण तथा जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।