वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत
औरैया, संवाददाता। लखनऊ में नगर निगम द्वारा सड़क किनारे बने अधिवक्ताओं के चैंबरों को

औरैया, संवाददाता। लखनऊ में नगर निगम द्वारा सड़क किनारे बने अधिवक्ताओं के चैंबरों को अतिक्रमण बताते हुए जेसीबी से हटाए जाने के दौरान हुए विवाद और अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में जनपद के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि लखनऊ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा सड़क किनारे बने चैंबरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान जब अधिवक्ताओं ने विरोध जताया तो मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई सीनियर अधिवक्ता घायल हो गए।
घटना के बाद लखनऊ के अधिवक्ताओं ने प्रदेशभर के अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की। इसी क्रम में जिला जजी परिसर में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहे और धरने पर बैठकर विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


