स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, नामांकन बढ़ाने पर जोर
Auraiya News - औरैया में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ वाराणसी में हुआ। इस कार्यक्रम में सदर विधायका गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य बच्चों का नियमित स्कूल आना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरित की जाएंगी।

औरैया, संवाददाता। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ शनिवार को वाराणसी स्थित कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में देखा व सुना गया। इस दौरान सदर विधायका गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायका ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को टीका लगाकर व पाठ्य पुस्तकें वितरित कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान तभी सफल होगा, जब बच्चे नियमित रूप से स्कूल आएंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की अपील की। अभियान के तहत बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म व बैग वितरित किए जाएंगे तथा जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


