औरैया में चकबंदी की जमीन पर कब्जा मिलने के बाद भड़का विवाद, चार पर मुकदमा दर्ज
कुदरकोट के ग्राम देईपुर में चकबंदी की जमीन पर कब्जा मिलने के बाद विवाद हो गया। खेत की जुताई के दौरान एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच जारी है।

कुदरकोट, संवाददाता। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम देईपुर में चकबंदी की जमीन पर कब्जा मिलने के बाद विवाद हो गया। खेत की जुताई के दौरान हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम देईपुर निवासी विकास कुमार पुत्र सरल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग की टीम ने चकबंदी में आवंटित खेत की पैमाइश कराकर उन्हें कब्जा दिलाया था। आरोप है कि शाम के समय वह अपने खेत की जुताई करा रहे थे, तभी गांव के ही अखिलेश कुमार पुत्र तिलक सिंह तथा शिवम, संजीव और हिमांशु पुत्रगण अखिलेश कुमार मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर मारपीट
पीड़ित के अनुसार जमीन को लेकर पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि विकास कुमार की तहरीर पर अखिलेश कुमार, हिमांशु, संजीव और शिवम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


