ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाभाजपा नेत्री के सूने घर से लाखों की चोरी

भाजपा नेत्री के सूने घर से लाखों की चोरी

कस्बे में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के सूने पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपए से अधिक के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की शिकार हुई भाजपा नेत्री अपने पति का इलाज कराने के...

भाजपा नेत्री के सूने घर से लाखों की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाWed, 08 May 2019 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बे में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के सूने पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपए से अधिक के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की शिकार हुई भाजपा नेत्री अपने पति का इलाज कराने के लिए कानपुर गई हुई थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांचकर मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बिधूना कस्बे के मोहल्ला किशोरगंज स्टेटबैंक के समीप स्थित भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सीमा चौहान अपने पति राजीव चौहान का उपचार कराने 30 अप्रैल को कानपुर गई हुई थी। उनक मकान में ताला पड़ा हुआ था। जब बुधवार को घर वापस लौटी तो उनके घर के ताले टूटे पड़े मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। सीमा चैहान ने बताया कि चोर उसकी सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने की चैन, अगूंठी, मंगलसूत्र, कान के बाले, झुमकी आदि लगभग दो लाख रुपए से अधिक के जेवरात पार कर ले गए। पीड़ित महिला नेत्री द्वा की शिकायत कोतवाली पुलिस के दी गई। जिस पर कस्बा प्रभारी गिरीशचन्द्र यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर घटना का जल्द पर्दाफाश करने का भरोसा दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें