ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाको-वैक्सीन की कमी, स्कूलों में बंद हुआ टीकाकरण

को-वैक्सीन की कमी, स्कूलों में बंद हुआ टीकाकरण

औरैया। संवाददाता

को-वैक्सीन की कमी, स्कूलों में बंद हुआ टीकाकरण
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSun, 23 Jan 2022 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

औरैया। संवाददाता

शासन के निर्देश पर 15 से 17 वर्ष के किशोरों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने की कवायद चल रही थी। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते किशोरों के वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल कॉलेजों में लगाए जाने वाले बूथ बंद कर दिए गए हैं। अस्पतालों के बूथ पर वैक्सीनेशन जारी रहेगा। शनिवार तक 62 हजार 587 किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की फर्स्ट डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिक्षा विभाग छात्र छात्राओं को वैक्सीनेशन कराने में जुट गया। जिले में किशोरों का वैक्सीनेशन तेजी के साथ हुआ। 20 दिनों में वैक्सीनेशन 64.68% हो गया। किशोरों के वैक्सीनेशन के लिए जिले को 96 हजार 756 का लक्ष्य दिया गया था। 3 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ। 22 जनवरी शाम 5:30 बजे तक किशोरों का टीकाकरण 62 हजार 587 पर पहुंच गया। किशोरों के बढ़ते टीकाकरण के साथ ही को- वैक्सीन की कमी पड़ने लगी। स्वास्थ्य विभाग के पास प्रीकॉशन डोज के लिए को- वैक्सीन का स्टाक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. देव नरायन कटियार ने बताया कि को- वैक्सीन का स्टाक कम हो गया है। शासन की ओर से प्रीकॉशन डोज के लिए को- वैक्सीन आई है। इसलिए बच्चों का टीकाकरण धीमा रहेगा। 23 जनवरी से स्कूल व कॉलेज में टीकाकरण बूथ नहीं लगेंगे। अस्पतालों के बूथ पर टीकाकरण जारी रहेगा। तीसरी डोज के लिए सभी को को- वैक्सीन मिलती रहेगी। वैक्सीन आते ही स्कूल व कॉलेजों में टीकाकरण बूथ शुरू करा दिए जाएंगे।

206 बूथों पर 22 हजार 853 हुआ वैक्सीनेशन

औरैया। वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले में शनिवार को 206 बूथों पर टीकाकरण हुआ। जिलेभर में 22 हजार 206 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया। जिले में कुल टीकाकरण 16 लाख 1 हजार 990 हो गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. देवनारायन कटियार ने बताया कि जिले में शनिवार शाम 7:00 बजे तक 206 बूथों पर 22 हजार 853 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। जिले में कुल वैक्सीनेशन 16 लाख 1 हजार 990 पर पहुंच गया है। जिसमें 10 लाख 8 हजार 686 फर्स्ट डोज व 5 लाख 87 हजार 503 सेकंड डोज शामिल हैं। इसके अलावा सभी बूथों पर हेल्थ केयर वर्कर फ्रंटलाइन वर्कर सहित 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5 हजार 801 लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लगाई गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें