Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsLabor Dies During Rice Procurement in Auraiya Family Protests for Justice
आढ़त मजदूर की मौत पर मंडी में हंगामा

आढ़त मजदूर की मौत पर मंडी में हंगामा

संक्षेप:

Auraiya News - औरैया मंडी में धान की खरीद के दौरान एक आढ़त पर काम कर रहे मजदूर जलालुद्दीन की अचानक तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना के बाद हंगामा किया और उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की। स्थानीय पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Nov 28, 2025 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

औरैया मंडी में धान की खरीद के दौरान काम में जुटे आढत अचानक तबियत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची परिजन अस्पतल लेकर पहुंचे जहां पर उसकी मौत हो गई। जिस पर गुरुवार देर रात घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर मंडी परिसर में ही बैठ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। औरैया कोतवाली के चिरुहुली गांव निवासी जलालुद्दीन औरैया मंडी की एक आढत पर मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह मंडी पहुंच गया था। धान की अधिक आवक के चलते वह शाम को भी घर नहीं गया और रात में भी मंडी में काम करता रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों के अनुसार गुरुवार दोपहर उसका बेटा खाना लेकर मंडी गया था, तब जलालुद्दीन बिल्कुल सामान्य था। उसने घर के लिए सब्जियां भी खरीदकर भेजी थीं। रात में अचानक घर वालों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि जलालुद्दीन की तबियत खराब हो गई है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। सीओ सिटी अशोक सिंह ने बताया कि मजदूर बीमार रहता था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि उसकी मौत कैसे हुई। शाम को कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।