अपहरण कर युवक से मारपीट व लूट का वीडियो वायरल

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - - अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले जाकर की मारपीट- वीडियो बनाकर धमकाया, नगदी व चेन लूटने का आरोपफफूंद, संवाददाता।थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण कर मारपी

अपहरण कर युवक से मारपीट व लूट का वीडियो वायरल

फफूंद(औरैया), संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण कर मारपीट करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें युवक से गालीगलौज और मारपीट करते लोग दिख रहे हैं। एक युवक बेल्ट से मारते दिख रहा। युवक को जबरन पैर छूने पर मजबूर किया जा रहा। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। ग्राम पहाड़पुर थाना सहार निवासी राज कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो अप्रैल 2026 की रात करीब आठ बजे वह मुंहना गांव से निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था।

आरोप है कि मुंहना-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले गए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की, उसका सिर फट गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और गाली-गलौज करते हुए उससे माफी मंगवाई। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। राज कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उससे करीब सात हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी छीन ली। बाद में उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से कई लोगों ने आरोपियों की पहचान कर ली। शिकायती पत्र में पीड़ित ने आधा दर्जन सहित दो अज्ञात लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपित युवकों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। आगे की कार्यवाही प्रचलित है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।