Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsKartik Purnima Mela 15-Day Festivities Begin in Babarpur Ajitmal
कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियां तेज, पंद्रह दिन का लगेगा मेला

कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियां तेज, पंद्रह दिन का लगेगा मेला

संक्षेप: Auraiya News - नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 15 दिवसीय मेला शुरू होने जा रहा है। इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा जादूगरों और सर्कस के कलाकारों की भी संभावना है। महिलाएं मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी में रुचि दिखा रही हैं, जबकि बच्चों के लिए झूले और खानपान की दुकानें आकर्षण का केंद्र हैं।

Tue, 4 Nov 2025 06:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला पंद्रह दिवसीय मेला शुरू होने से पूर्व तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पंचायत की ओर से आयोजित यह मेला पहले दो दिनों का हुआ करता था, लेकिन बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब यह पंद्रह दिन तक आयोजित किया जाता है। मेले में कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं, बच्चे एवं युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों को झूले और खानपान की दुकानों का आकर्षण खींच रहा है, वहीं महिलाएं घरेलू उपयोग के सामान और विशेष रूप से मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी में विशेष रुचि दिखाती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं हर वर्ष की तरह इस बार भी मिट्टी के बर्तन खरीदने के लिए उत्साहित हैं। मेले में दुकानों के आवंटन का कार्य जारी है और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही आसमानी झूले और अन्य मनोरंजन उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा जादूगरों, सर्कस और खेल-तमाशा कलाकारों के आने की संभावना है, जिससे बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह है। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की अध्यक्ष आशा चक ने बताया कि इस वर्ष मेले का टेंडर उठाया जा चुका है और मेले को भव्य रूप देने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर पंचायत की टीम लगातार निगरानी कर रही है। मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में उल्लास और रौनक बढ़ गई है, और यह मेला लोगों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का मुख्य आकर्षण बनने जा रहा है।