ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत का बिधूना में भव्य स्वागत
Auraiya News - उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने अपनी पहली यात्रा में औरैया जनपद का दौरा किया। बिधूना कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री के स्वागत में कई नेता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में विकास की उम्मीद व्यक्त की।

बिधूना, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को पहली बार जनपद औरैया का दौरा किया। इस दौरान बिधूना कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह ऊर्जा राज्य मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पटका ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक और आमजन मौजूद रहे।अभय सेंगर ने मंत्री का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू चौहान और महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता ने पटका पहनाकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल औरैया के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने व्यापार मंडल की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज चौहान, नीरज चौहान, अवधेश भदौरिया, विकल सेंगर, चुनमुन बैस, विमला और ममता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में औरैया सहित पूरे प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


