Auraiya News: औरैया में जन्माष्टमी पर्व महोत्सव में कृष्ण ने फोड़ी मटकी

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: बाबरपुर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बच्चों द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण बने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रधानाचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और भगवान श्रीकृष्ण के गुणों की शिक्षा दी। अंत में, बच्चों ने मटकी फोड़कर और माखन लूटकर पर्व का जश्न मनाया।

Auraiya News: औरैया में जन्माष्टमी पर्व महोत्सव में कृष्ण ने फोड़ी  मटकी

Auraiya News: बाबरपुर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे श्री कृष्ण एवं राधा के सुंदर वेश में सज धजकर विद्यालय आए बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सर्वप्रथम राधा कृष्ण बने बच्चों की समस्त स्टाफ ने तिलक लगाकर व आरती कर के पूजा अर्चना की ।

कार्यक्रम का माहौल

विद्यालय का वातावरण "जय श्री कृष्ण" के जयकारों से गूंज उठा कार्यक्रम में बच्चों ने भारतीय संस्कृति एवं त्योहार के प्रति प्रेम और उत्साह को बढ़ाया ।

प्रधानाचार्य का संदेश

विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय एन.के. मिश्रा ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, सच्चाई, कर्म और सदाचार की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बच्चों के सुंदर प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन समारोह

नन्हे कान्हा और राधा रानी की मनमोहक झलकियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में कृष्ण स्वरूप बच्चों ने मटकी फोड़ी और ग्वालवाल बने बच्चों ने माखन लूटकर पर्व को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया । स्कूल के निदेशक दीपक दिक्षित ने बच्चों के कार्यक्रम का खूब आनन्द लिया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए और अच्छा करने को कहा। इस अवसर पर मीडिया इंचार्ज महक गुप्ता, एक्टिविटी इंचार्ज कंचन कुशवाहा, अजिता, शिफा, शिवानी निक्की, सिमरन, पल्लवी, यशवी, कीर्ति, , मुस्कान, अंश कपिल, राजीव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

सामान्य प्रश्न

✦श्री कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई गई थी?−
बाबरपुर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsऔरैयाAuraiya News: औरैया में जन्माष्टमी पर्व महोत्सव में कृष्ण ने फोड़ी मटकी