Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsJoint Police Action Against Illegal Mining in Uttar Pradesh 4 Dumpers Seized
अवैध खनन पर कार्रवाई, चार डंपरों पर 1.76 लाख रुपये जुर्माना

अवैध खनन पर कार्रवाई, चार डंपरों पर 1.76 लाख रुपये जुर्माना

संक्षेप:

Auraiya News - पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की। चार डंपरों को पकड़ा गया और 1 लाख 76 हजार 750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा करना है। अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Nov 12, 2025 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

जिले में अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की। टीम ने छापेमारी के दौरान चार डंपरों को पकड़कर कुल 1 लाख 76 हजार 750 रुपये का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में खनन एवं खनिज अधिकारी वशिष्ट यादव तथा थाना बेला प्रभारी निरीक्षक गंगादास गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में अवैध खनन और मिट्टी परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की।

जांच के दौरान चार डंपरों को खनन नियमों के उल्लंघन में पकड़ा गया, जिन पर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान और जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, इसलिए अभियान के दौरान किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थाना बेला के उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी, पुलिस कर्मियों के साथ खनिज विभाग की टीम भी शामिल रही। खनन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और खनन या मिट्टी परिवहन में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;