पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों को मिलेगा प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए औरैया में तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 13 जून को सभी विकास खंडों में योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस के कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों को मिलेगा प्रशिक्षण

औरैया, संवाददाता। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश और मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी के मार्गदर्शन में योग सप्ताह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 13 जून को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जिले के सभी विकास खंडों में कॉमन योगा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों एवं योग में रुचि रखने वाले अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। योग प्रशिक्षक उन्हें योगाभ्यास की विधियों एवं कार्यक्रम संचालन की जानकारी देंगे, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके。

प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी

यह प्रशिक्षण अजीतमल, भाग्यनगर, सहार, बिधूना, अछल्दा, एरवाकटरा और औरैया विकास खंडों में आयोजित होगा। इसके लिए विभिन्न योग प्रशिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

योग प्रशिक्षकों की तैयारियां

योगा ट्रेनर योगेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर तक योग की पहुंच बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। मास्टर योगा ट्रेनर शशिराज सेठ ने सभी पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों और संबंधित कर्मियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर योग दिवस को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाएगा?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।