अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिका विंग का गठन, छात्राओं को किया जागरूक
Auraiya News - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राधा कृष्ण महाविद्यालय कटरा में ओजस्वी फाउंडेशन द्वारा बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिका विंग का गठन किया गया। अपर्णा सिंह ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए।

फफूंद, संवाददाता। नगर के राधा कृष्ण महाविद्यालय कटरा के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ओजस्वी फाउंडेशन की ओर से बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए महाविद्यालय में बालिका विंग का गठन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओजस्वी फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए संगठन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और जिले के विभिन्न विद्यालयों में बालिका विंग का गठन किया जा रहा है, ताकि छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
महाविद्यालय की प्रवक्ता आकृति त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। समाज में महिलाओं को समान अधिकार और सुरक्षा दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक आसिफ सिद्दीकी ने अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


