सघन वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

अजीतमल में कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसों और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चालकों की जांच की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

सघन वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रहे सड़क हादसों, चोरी और आपराधिक घटनाओं को देखते हुए गुरुवार को पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कस्बे के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। अचानक हुई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ध्यान सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यवीर, नीतेश और शिवम चौधरी सहित पुलिस टीम ने प्रतापपुर पुल के नीचे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली, तेज रफ्तार वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों वाले वाहनों को रोककर जांच की गई।अभियान

के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों की भी जांच की गई। पुलिस टीम ने कई चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज भी जांचे गए। अचानक शुरू हुए अभियान के कारण कई वाहन चालक कार्रवाई के डर से रास्ता बदलते नजर आए। पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसों पर नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।