चेकिंग में दो वाहन चालक नशे में मिले, वाहन सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

औरैया में एआरटीओ ने कुदरकोट तिराहा पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच में दो चालक नशे की हालत में पाए गए, जिनके वाहन कुदरकोट थाने में सीज कर दिए गए। एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

चेकिंग में दो वाहन चालक नशे में मिले, वाहन सीज

औरैया। एआरटीओ ने कुदरकोट तिराहा पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, ओवरलोडिंग और चालक की स्थिति की जांच की गई। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। चेकिंग के दौरान दो वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। इस पर एआरटीओ प्रवर्तन एनसी शर्मा की टीम ने दोनों वाहनों को कुदरकोट थाने में निरुद्ध (सीज) करा दिया। अधिकारियों ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।