मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन सेवाओं का लिया जायजा

मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन सेवाओं का लिया जायजा

संक्षेप:

Auraiya News - पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया में आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया गया। प्रोफेसर डॉ. एल.डी. मिश्रा ने सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर आकस्मिक सेवाओं में उन्नयन और क्षमता निर्माण पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल और प्रभावी संचार के उपायों की जानकारी दी गई।

Nov 13, 2025 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय औरैया में गुरुवार को आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रोफेसर डॉ. एल.डी. मिश्रा ने आकस्मिक विभाग की व्यवस्थाओं को परखा और सुधार के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस निरीक्षण के उपरांत संस्थान में कमियों का समाधान एवं अतिरिक्त क्षमता निर्माण विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता उसके मानव संसाधन की दक्षता पर निर्भर करती है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा को आकस्मिक सेवाओं में उन्नयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि नियमित क्षमता निर्माण कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम न केवल प्रदर्शन सुधारते हैं, बल्कि नवाचार एवं नेतृत्व कौशल को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल, नई तकनीकी पद्धतियों तथा प्रभावी संचार के उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य डॉ. एम.के. मेघवानी, अकादमिक डीन डॉ. मेधा दास, कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव दवे, नोडल इमरजेंसी अधिकारी डॉ. राम निवास, डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. जूही यादव, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अलंकृता आचार्य, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. लालू सोनी, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव शाक्य, डॉ. घनश्याम मिश्रा, डॉ. पुष्पेंद्र पुष्कर, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. पूनम तिवारी सहित अन्य संकाय सदस्य, जूनियर रेजिडेंट्स एवं विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आकस्मिक विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना तथा मरीजों को बेहतर आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।