ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयागेल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गेल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गेल गांव के विवेकानन्द खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कर्मचारियों मेधावियों को सम्मानित किया...

गेल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाFri, 16 Aug 2019 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

गेल गांव के विवेकानन्द खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कर्मचारियों मेधावियों को सम्मानित किया गया।

कार्यकारी निदेशक पीसीओ एंड एम एवं प्रभारी अधिकारी एमवी रवि सोमेश्वरूडु ने मैदान में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ, यूपीएनएल व गेल डीएवी के बच्चों की प्लाटूनों की परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में गेल पाता द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में बताया। सीएसआर के तहत गेल पाता द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। डीएवी स्कूल गेल गांव के बच्चों की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे गेल पाता राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे रहा है। श्री रवि के संबोधन के उपरांत गेल कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सीआईएसएफ और यूपीएनएल के कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सीआईएसएफ के कार्मिकों ने सुरक्षा गतिविधियों का मनमोहक प्रदर्शन किया। गेल डीएवी के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीके माटी मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन सहित सारे मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें