ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाकिसानों पर आफत बनकर टूटा आंधी-पानी

किसानों पर आफत बनकर टूटा आंधी-पानी

आंधी-पानी किसानों पर आफत बनकर टूट रही है। आए दिन आने वाली आंधी से किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो रही है। अभी बड़ी संख्या में गेहूं की कटाई मड़ाई नहीं हो पाई है। खेतों में ही भूसा व अनाज भी पड़ा है।...

किसानों पर आफत बनकर टूटा आंधी-पानी
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाSun, 10 May 2020 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

आंधी-पानी किसानों पर आफत बनकर टूट रही है। आए दिन आने वाली आंधी से किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो रही है। अभी बड़ी संख्या में गेहूं की कटाई मड़ाई नहीं हो पाई है। खेतों में ही भूसा व अनाज भी पड़ा है। रविवार को आई आंधी से भी बड़ी संख्या में किसानों का नुकसान हुआ। कई गांवों की बिजली गुल हो गई। साथ ही आम की फसल को भी नुकसान हुआ।

अप्रैल से ही आंधी पानी का आना शुरू हो चुका है। किसानों के गखेतों में गेंहू की फसल खड़ी है। और वह ठीक से कटाई मड़ाई नहीं कर सका है। कहीं कहीं खेतों में भूसा व अनाज पड़ा है। रविवार को आई आंधी से बड़ी संख्या में किसानों का नुकसान हुआ। आम की फसल भी नष्ट हो गई। सहायल, याकूबपुर व उमरैन में पेड़ व बिजली के पोल धराशायी होने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

फफूंद संवाददाता के मुताबिक खेतों में तैयार तरबूज और खरबूजा की फसल की बेल पलट गई। इससे फलों की बढ़त कम हो सकती है। आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। अछल्दा संवाददाता के मुताबिक अचानक आई आंधी और पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर पेड़ जमीन पर आ गिर पडे़। बिजली के तार भी टूटे हंै। खेतों में रखे भूसे के ढेर आंधी के साथ उड़ गए। क्षेत्र के गुनौली गांव में टीन सेट उखड़ गया। छछूंद में एक पेड़ ग्यारह हजार लाइन पर जा गिरा। सहायल संवाददाता के मुताबिक बाजार में बना टीन सेट उखड़कर जमीन पर गिर पड़ा। जिससे बड़ा हादसा होते होते बचा। गनीामत रही कि जिस वक्त तेज आंधी आई तो उस वक्त टीन सेट में सब्जी रखकर दुकानदार अपने घर चले गए थे। टीन सेट गिरने से सब्जी दुकानदारों का हजारों का नुकसान हो गया। कस्बे समेत क्षेत्र में अनेक गांवों की बिजली आपूर्ति आंधी आने के बाद से ठप हो गई। गांवों में तो अनेक स्थानों पर आंधी में घरों पर पड़े छप्पर व टिनशेड उड़ गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें