श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Mar 01, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - सहार के ग्राम पुर्वा रावत में श्रीमद्भागवत कथा का समापन भंडारे के साथ हुआ। अंतिम दिन हवन-पूजन विधि-विधान से किया गया। यज्ञ में आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन समिति ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सहार। सहार क्षेत्र के ग्राम पुर्वा रावत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर रविवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कथा के अंतिम दिन विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हवन कार्यक्रम में परीक्षित सुभाष एवं उनकी पत्नी कुसमा ने यज्ञ में आहुति देकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेन्द्र, नृपत सिंह, लाखन सिंह, जयपाल, सर्वेश, रामवीर सिंह, अरुण प्रजापति, राजमोहन, अमित दिवाकर, गौरव यादव, विजय दिवाकर, जयराम नागर, रानू कुरैशी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।