Auraiya News: हिन्दी दिवस पर बच्चों ने दिखाई सुंदर लिखावट की प्रतिभा
Auraiya News: हिन्दी दिवस के अवसर पर भाग्यनगर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जैतपुर-फफूंद में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आराध्या (पांचवीं कक्षा) और साक्षी (पहली कक्षा) ने पहले स्थान प्राप्त किया। अति विशेष शिक्षक अतुल कुमार सिंह ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों की प्रतिभा की सराहना की।

Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। हिन्दी दिवस के अवसर पर सोमवार को भाग्यनगर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जैतपुर-फफूंद में सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर सुंदर लिखावट कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वरिष्ठ वर्ग में आराध्या और कनिष्ठ वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई। कक्षा तीन से पांच तक के वरिष्ठ वर्ग में कक्षा पांच की आराध्या ने प्रथम, अन्नू ने द्वितीय और सालिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक और दो के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा एक की साक्षी प्रथम रहीं। आशीष ने द्वितीय और अवनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
समेकित शिक्षक अतुल कुमार सिंह ने बच्चों को हिन्दी भाषा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हिन्दी संवाद का साधन होने के साथ हमारी संस्कृति और पहचान की भाषा है। सुंदर लिखावट व्यक्तित्व का आइना होती है और इसे निरंतर अभ्यास से बेहतर बनाया जा सकता है। प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश ने विजेता छात्र-छात्राओं की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सहायक अध्यापक रवि कुमार राजपूत समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


