
बोले औरैया
Auraiya News - आठ वर्ष पहले औरैया से फफूंद जाने वाले हाइवे का निर्माण किया गया था, लेकिन नहर पुल के पास लगभग सौ मीटर की सड़क खराब हो गई है। बारिश में जलभराव और गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से जल्द सड़क और पुल निर्माण की मांग की है।
आठ वर्ष पहले औरैया से फफूंद को जाने वाले हाइवे का निर्माण करोड़ों रुपए खर्च के बाद करवाया गया था। लेकिन औरैया से निकलते ही नहर पुल को नया बनाए जाने को लेकर लगभग सौ मीटर सड़क छोड़ दी गई थी। जो गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस पर जल भराव होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हजारों वाहनों के निकलने से बरसात के मौसम में बड़े बड़े गड्ढे हो जाते हैं जिनमें पानी भर जाता है। और लोगों को निकाला मुश्किल हो जाता है। आपके अपने अखबार हिंदुस्तान से चर्चा के दौरान मुहल्ला निवासी विक्रम सिंह तोमर गुड्डन मिश्रा सुरेश कुशवाहा नरेश कुशवाहा जगवेंद्र रामदुलारे बाथम अनिल तिवारी विशाल राठौर आदि लोगों ने बताया कि लगभग 145 वर्षों पहले 1880 में औरैया फफूंद मार्ग पर नहर पर पुल निर्माण किया गया था जो अब जर्जर हालत में पहुंच गया है।भारी
वाहनों का निकलना दिन और रात के समय बना रहता है जो खतरे से खाली नहीं है। वर्ष 2016 में हाइवे रोड का निर्माण कार्य किया गया तो कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा लगभग सौ मीटर तक सड़क को छोड़ दिया गया था। कहा गया था कि जब नहर का नया पुल निर्माण होगा तब सड़क बन जाएगी। लेकिन तब से आज तक ना तो नये पुल का निर्माण हुआ और ना ही सड़क बन सकी।अब सड़क पर भारी वाहनों से गड्डे हो जाते हैं। जिनमें गंदा पानी भरा रहता है बरसात में तो सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से अनेकों बार की जा चुकी है। लेकिन जब शिकायत करते हैं तो सिर्फ मिट्टी से गड्डे भर दिए जाते हैं। जिनसे पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है शीघ्र ही पुल निर्माण कराए जाने के बाद सड़क निर्माण कराए जाने की मांग जनपद के अधिकारियों से की है। बोले मोहल्ले के लोग... नहर पटरी पर पुराना सिंगल पुल बहुत पुराना हो गया है जिस कारण यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सड़क पर छोटे वाहनों और पैदल निकलने वाली महिलाओं को बहुत परेशानियां होती है बरसात में तो स्कूल जाने वाले बच्चे पानी में गिर जाते हैं और उनके कपड़े भींग जाने से घर लौटने पर मजबूर हो जाते हैं। सरकारी कर्मचारियों को सड़क निर्माण शीघ्र करवाना चाहिए। जगजीत सिंह आठ वर्ष से सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत कर चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा चलने वाले रोड पर आज निकलना मुश्किल हो रहा है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और सड़क निर्माण कराया जाए जिससे लोग आराम से निकल सकें और उड़ रही धूल से निजात मिल सके। नागेंद्र सिंह सड़क पर उड़ने वाली धूल से मकान और दुकान सभी गंदे हो रहे हैं। यदि दरवाजा खुला हो तो सड़क से उड़ने वाली धूल अंदर तक पहुंच जाती है। जिससे खाना पानी तक हराम हो गया है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और शीघ्र ही सड़क बनवाई जाने का आदेश दिया जाना चाहिए जिससे वह लोग आराम से रह सकें। अंकित हाइवे पर बैठे हुए है लेकिन यहां तो जीना मुश्किल हो गया है।जब शिकायत की जाती है तो बस अधिकारियों द्वारा गड्ढों में मिट्टी डलवा कर लीपापोती कर दिया जाता है कुछ दिनों बाद स्थिति जस की तस हो जाती है।ना जाने कब सड़क बनने का सपना पूरा होगा। जितेंद्र सिंह सड़क निर्माण नहीं होने से सभी को बहुत परेशानियां हो रही है दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है दिन भर मिट्टी उड़ती रहती है। बरसात में पानी भर जाता है।जो निकलने वाली गाड़ियों के पहियों से छिटक कर ऊपर तक पहुंच जाता है। छोटे कश्यप सड़क नहीं बनने से बरसात में तो सड़क तालाब बन जाती है और कभी कभी भारी वाहन तथा आटो सड़क पर होने वाले गड्ढों में फंस जाते हैं।जो पूरी पूरी रात फंसे रहते हैं। ऐसी स्थिति में उन लोगों को गाड़ियां निकालने में मदद करनी पड़ती है सड़क बनवाई जाना बहुत जरूरी है। रामदुलारे जनपद के सभी अधिकारियों की गाड़ियां टूटी-फूटी सड़क और उड़ती धूल बरसात में तालाब में तब्दील सड़क से होते हुए निकल जाते हैं लेकिन किसी ने रुककर यह नहीं पूछा की आप लोगों को इससे परेशानी भी हो रही होगी।वह लोग मरे या फिर जिए कोई देखने सुनने वाला नहीं है जो सड़क निर्माण करवाए। गुड्डन मिश्रा जब हाइवे रोड बनाया गया था तो बहुत प्रसन्नता हुई थी कि अब जीर्ण शीर्ण नहर का सिंगल पुल भी बन जाएगा और सड़क भी बन जाएगी। लेकिन अब तो सड़क पर गड्डे और पानी भरने तथा धूल उड़ने से सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। सुरेश कुशवाहा गड्डे में तब्दील सड़क पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मिट्टी डलवा दी जाती है जिससे उड़ने वाली धूल से जीना मुश्किल हो गया है। सड़क का निर्माण कराया जाना बहुत जरूरी है। जिससे वह लोग चैन से रह सकें। राजकिशोर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




