Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsHigh Gauge on Kanchhausi-Auraiya Road Tilts After Vehicle Collision Villagers Demand Immediate Repair
वाहन की टक्कर से तिरछा हुआ हाइट गेज, हादसे का खतरा बढ़ा

वाहन की टक्कर से तिरछा हुआ हाइट गेज, हादसे का खतरा बढ़ा

संक्षेप:

Auraiya News - कंचौसी-औरैया रोड पर जमौली गांव के पास हाईट गेज वाहन की टक्कर से तिरछा हो गया है। इससे गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग की है। हाईट गेज का उद्देश्य भारी वाहनों की एंट्री सीमित कर कस्बे में जाम की समस्या को कम करना था।

Jan 13, 2026 05:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी-औरैया रोड पर जमौली गांव के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया हाइट गेज रात में एक वाहन की टक्कर से तिरछा हो गया। हाइट गेज के झुक जाने से उसके अचानक गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने तत्काल हाइट गेज को ठीक कराए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह हाइट गेज हाल ही में कंचौसी-औरैया-रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर बाबा ब्रह्मदेव मंदिर के पास लगाया गया था। इसका उद्देश्य भारी वाहनों की एंट्री को सीमित कर कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या से राहत देना था। लंबे समय से कस्बे के लोग रेलवे फाटक और नहर पुल पर लगने वाले जाम से परेशान थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाइट गेज लगने के बाद भारी गाड़ियों की आवाजाही पर काफी हद तक रोक लगी, जिससे कस्बे में जाम की स्थिति कम हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार भारी वाहनों पर रोक से कस्बे में ट्रैफिक सुगम हुआ है, लेकिन वाहनों से माल ढोने वाले ड्राइवर और गिट्टी-मोरंग कारोबारी इससे नाराज़ हैं। इसी बीच रात में किसी वाहन चालक ने हाइट गेज से टक्कर मार दी। ग्रामीणों का दावा है कि टक्कर जानबूझकर की गई थी, हालांकि बूम टूटने से तो बच गया लेकिन तिरछा होकर लटक गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तिरछा बूम कभी भी गिर सकता है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भारी वाहनों पर नियंत्रण लागू रहे और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।