Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsHeroic Rescue Two Young Men Saved from Tractor Accident in Sahar
 अनियंत्रित ट्रैक्टर पुलिया से नाले में गिरा, पुलिस ने दो युवकों को सकुशल निकाला

अनियंत्रित ट्रैक्टर पुलिया से नाले में गिरा, पुलिस ने दो युवकों को सकुशल निकाला

संक्षेप: Auraiya News - फोटो: 19 घायल को देखते सीओ बिधूना। 20 हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक। सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे...

Wed, 12 Nov 2025 07:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

फोटो: 19 घायल को देखते सीओ बिधूना। 20 हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक। सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दो युवक दब गए, लेकिन पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3:10 बजे एक ट्रैक्टर बृतझाल से ईंटें डालकर वापस सहार की ओर आ रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जैसे ही ट्रैक्टर बृतझाल पुलिया के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दो लोग फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहार रमेश सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने तीन-चार ट्रैक्टरों की मदद से नाले का पानी हटवाया, वहीं असैनी-दिबियापुर से हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे में घायल 26 वर्षीय अतेंद्र शाक्य पुत्र ब्रह्मानंद शाक्य निवासी बहादुरपुर, कोतवाली मैनपुरी को मामूली चोटें आईं, जबकि 24 वर्षीय गोलू दोहरे पुत्र सुरेंद्र दोहरे निवासी तरा पूर्वा, थाना सहार पूरी तरह सुरक्षित रहा। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने अतेंद्र को खतरे से बाहर बताया। इस दौरान गांव के एक ग्रामीण सहदेव ने सराहनीय मानवीय संवेदना दिखाई। उन्होंने घायल युवक के पास नाले के पानी में उतरकर करीब डेढ़ घंटे तक उसे ढांढस बंधाया और हिम्मत बनाए रखने को प्रेरित करते रहे। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से दोनों युवकों की जान बच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस की सराहना की। रेस्क्यू अभियान में क्षेत्राधिकारी बिधूना पी.पी. मिश्रा, थाना प्रभारी सहार रमेश सिंह, थाना प्रभारी सहायल विनोद कुमार मय फोर्स मौजूद रहे।