भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ
Auraiya News - ग्राम हैदरपुर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने भाग लिया, महिलाएं पीत वस्त्र पहनकर कलश लेकर चलीं और पुरुष भजन-कीर्तन कर रहे थे। यात्रा गांव के मंदिरों तक पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। कथा प्रतिदिन दो बजे से शाम छह बजे तक होगी।

अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर स्थित पक्का तालाब पर सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा कथा पंडाल से आचार्य श्यामजी महाराज के मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं, जबकि पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए जयकारे लगा रहे थे। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मंदिरों तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कथावाचक श्यामजी दुबे द्वारा सुनाई जाएगी।
इस अवसर पर सुनील मिश्रा, सत्य कुमार पांडेय, संतोष तिवारी, गौरव दुबे, अमर सिंह सेंगर, दीपक दुबे सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


