Auraiya News: भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

Auraiya News: शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा फूलमती मंदिर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई पुनः वहीं समाप्त हुई। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और आयोजन के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। यह रथयात्रा सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है।

Auraiya News: भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Auraiya News: शहर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। फूलमती मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की आकर्षक झांकी सुसज्जित रथ पर विराजमान रही। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे, जबकि शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा फूलमती मंदिर से शहीद पार्क रोड, सुभाष चौक, इटावा रोड, संजय गेट, गुरुहाई मुहाल, संकट मोचन मार्ग, लेडीज मार्केट, हलवाई खाना, सदर बाजार, तहसील चौराहा और दिबियापुर रोड होते हुए पुन: फूलमती मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

रथयात्रा में वृंदावन से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां और राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे नन्हे बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु पूरे रास्ते भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते चले। कई स्थानों पर लोगों ने आरती उतारकर भगवान का आशीर्वाद लिया और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है और इसमें शामिल होने को श्रद्धालु शुभ मानते हैं। यात्रा के समापन पर फूलमती मंदिर में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में एक विचित्र पहल सेवा समिति, महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" और फूलमती मंदिर समिति के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और शहर के गणमान्य लोग शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsAuraiya News: भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा