धूमधाम से निकली झंडा शोभायात्रा, बैंड-बाजों पर थिरके श्रद्धालु

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - अछल्दा के नहर बाजार स्थित महामाई मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन धूमधाम से झंडा शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तिमय माहौल बना। शोभायात्रा नहर बाजार से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंची। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया।

धूमधाम से निकली झंडा शोभायात्रा, बैंड-बाजों पर थिरके श्रद्धालु

अछल्दा, संवाददाता। कस्बा नहर बाजार स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन शनिवार को हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से झंडा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। झंडा यात्रा नहर बाजार से शुरू होकर सराय बाजार, स्टेशन बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान बैंड-बाजों की धुन पर महिलाएं झूमती नजर आईं। रथों पर सजी नौ देवियों की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और मनोकामना पूर्ण होने पर झंडा चढ़ाते हैं।

शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में झंडा चढ़ाने के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।