भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन

भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन

संक्षेप:

Auraiya News - सोमवार को अयाना क्षेत्र के सेंगनपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। आचार्य प्रदीप मंजुल ने हवन कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। कन्या भोज और भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। आयोजकों ने नाव से प्रसाद भेजकर अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Nov 10, 2025 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

अयाना क्षेत्र के बीहड़ पट्टी स्थित सेंगनपुर गांव में सोमवार को कुंवर भाव सिंह बाबा मंदिर परिसर में आयोजित सप्ताहव्यापी श्रीमद् भागवत कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कथा के अंतिम दिन आचार्य प्रदीप मंजुल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर विश्व कल्याण की कामना की। कथा समापन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति ने इस दौरान धर्म और एकता की मिसाल पेश की। भरेह-असेवा पीपा पुल निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण जिला इटावा के श्रद्धालु कथा स्थल तक नहीं पहुंच पाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे में आयोजकों ने यमुना नदी के उस पार हरौली गांव तक नाव से प्रसाद भेजकर अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए दूर-दराज से भक्त पहुंचे। वहीं बबाइन चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल यमुना तट पर सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में देवकांत दुबे, राहुल तिवारी, छोटू तिवारी, गुड्डू यादव, प्रदीप तिवारी, हसमुख खान, हमराज खान, हृदय नारायण तिवारी, रामू दीक्षित, कुकी दुबे और राकेश दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। पूरे क्षेत्र में कथा और भंडारे के इस आयोजन की भव्यता और धार्मिक सौहार्द की चर्चा दिनभर बनी रही।