ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयासूबे की सरकार हर मुद्दे पर फेल: अखिलेश यादव

सूबे की सरकार हर मुद्दे पर फेल: अखिलेश यादव

पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल है। मथुरा, वृंदावन, फैजाबाद जैसे धार्मिक...

पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल है। मथुरा, वृंदावन, फैजाबाद जैसे धार्मिक...
1/ 2पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल है। मथुरा, वृंदावन, फैजाबाद जैसे धार्मिक...
पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल है। मथुरा, वृंदावन, फैजाबाद जैसे धार्मिक...
2/ 2पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल है। मथुरा, वृंदावन, फैजाबाद जैसे धार्मिक...
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाThu, 18 Jan 2018 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल है। मथुरा, वृंदावन, फैजाबाद जैसे धार्मिक स्थल विकास से अछूते हैं। हज सब्सिडी की उम्मीद तो दूर की बात है। जनता त्रस्त है। सपा सरकार द्वारा कराए जा रहे सारे विकास कार्य ठप हैं। सरकार बेरोजगारों को नौकरी देने की बजाए छीन रही है।

अखिलेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा उपाध्यक्ष मानसिंह यादव के निधन पर शोक जताने दिबियापुर पहुंचे थे। बाद में पूर्व सांसद प्रदीप यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पुराने आलू का दाम किसानों को नहीं मिला। सरकार किसानों को आलू की फसल का उचित दाम नहीं दिलवा पायी। कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू पहले से ही बर्बाद हो चुका है। धान की खरीद और कर्ज माफी के नाम पर धोखा कर वोट ले लिया। अभी भी किसानों का कर्जा माफ नहीं हो पाया है। कर्ज माफी सिर्फ एक दिखावा था। नौकरी देने के नाम पर भी सरकार घिरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की पोल खोलने के लिए समाजवादियों को भाजपा के घोषणा पत्र में घुसना पड़ेगा। सरकार ने वादा किया था कि किसानों की फसल के डेढ़ गुने दाम मिलेंगे और उनकी आमदनी दूनी होगी। क्या इस तरह कुछ हुआ। पहले नोटबंदी बाद में जीएसटी से आम आदमी कराह रहा है। सरकार नई भर्तियों पर जोर दे रही है यह ठीक है लेकिन जो भर्ती हो चुके हैं। उनका परिणाम घोषित करना चाहिए। पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा सरकार मथुरा वृंदावन व फैजाबाद में अपने काम नहीं करा पा रही है वह हज यात्रियों को सब्सिडी क्या देगी। वह तो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है उस पर हलफनामा दाखिल किया है।

शिवपाल सिंह यादव को पार्टी कार्यक्रमों में न बुलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं को बुलाया नहीं जाता है। आज जितने कार्यकर्ता आए हैं क्या उनको बुलाया गया था। प्रवीण तोगड़िया से संबंधित सवाल पर कहा कि न मैं उस व्यक्ति को जानता हूं और न ही कुछ कह सकता हूं। अंत में उन्होंने कहा कि साइकिल से जो टकराएगा उसका बुरा हाल होगा। साइकिल सभी की है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिलाध्यक्ष रामलखन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता, अनवर सिंह यादव, गुड्डू वर्मा, सुधीर यादव कल्लू, विनय यादव, व इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव मौजूद रहे। यहां के बाद वे कढोरे का पुर्वा गांव में पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का हाल चाल जानने उनके आवास गए।

घर पहुंच जताई शोक संवेदना

दिबियापुर। सपा नेता मानसिंह यादव के आवास पर पहुंचे अखिलेश यादव ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और कहा कि मानसिंह सपा के जुझारु कार्यकर्ता थे। उन्होंने बहुत लंबे समय तक सपा के लिए कार्य किया उनका दिल का दौरा पड़ने से आसामायिक निधन होने से परिजनों संग सपा कार्यकर्ताओं को भी बहुत दख है। भले ही वे छोटे सदन के नेता रहे हों, लेकिन उनके द्वारा पार्टी को दिए योगदान के लिए पार्टी सदैव ऋणी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें