‘नागिन’ की अफवाह से मचा हड़कंप, बिस्तर पर केंचुली छोड़ प्रेमी संग निकली युवती

Feb 09, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share

Auraiya News - एक गांव में एक युवती अचानक लापता हो गई, जब उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिली। परिवार और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस जांच में पता चला कि युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था और वह नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी।

‘नागिन’ की अफवाह से मचा हड़कंप, बिस्तर पर केंचुली छोड़ प्रेमी संग निकली युवती

फफूंद, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में युवती के अचानक लापता होने से उस समय हड़कंप मच गया, जब उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिली। केंचुली मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं फैल गईं और लोगों ने अंधविश्वास से जोड़कर अफवाहें भी फैलानी शुरू कर दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला। बताया गया कि सुबह परिजनों ने युवती को घर में न पाकर तलाश शुरू की। इसी दौरान उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली रखी मिली, जिससे परिवार और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। धीरे-धीरे पूरे गांव में ‘नागिन बनने’ जैसी चर्चाएं होने लगीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था, जबकि परिजन उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर युवती घर छोड़कर चली गई और परिवार को गुमराह करने के लिए यह तरीका अपनाया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है, युवती की तलाश की जा रही है और जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।