ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश औरैयाजायंट्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जायंट्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप आफ औरैया व दिबियापुर सहेली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। समारोह में अनेक समाजसेवियों को भी सम्मानित किया...

जायंट्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
हिन्दुस्तान टीम,औरैयाMon, 05 Feb 2018 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप आफ औरैया व दिबियापुर सहेली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। समारोह में अनेक समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

रविवार की शाम शहर के मंगलम गेस्ट हाउस में आयोजित एक भव्य समारोह के बीच जायंट्स अंतर्राष्ट्रीय के वैलफेयर फाउंडेशन-पांच की यूनिट-तीन के डायरेक्टर मनोज चौरसिया ने वर्ष 2018 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और दायित्वों की शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने जायंट्स ग्रुप आफ औरैया के नवर्विाचित अध्यक्ष नितिन वर्मा, जायंट्स सहेली औरैया की अध्यक्ष नीलम लोइया, औरैया रायल के अध्यक्ष डॉ. विशाल अग्निहोत्री, औरैया यंग की अध्यक्ष कुमारी प्रांशी गुप्ता और दिबियापुर जायंट्स सहेली की अध्यक्ष सुचिता गुप्ता दिबियापुर तथा सभी ग्रुपों के निदेशक मंडल के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता औरैया ग्रुप के उपाध्यक्ष सलिल सक्सेना ने की।

इससे पहले मुख्य अतिथि एसपी चतुर्वेदी विश्व उपाध्यक्ष जायंट्स अंतर्राष्ट्रीय और विशिष्ट अतिथि मुकेश अग्रवाल, डॉ. शिवराम सिंह यादव व राजेश बजाज उपाध्यक्ष फेडरेशन-पांच ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज सेवा के कार्यक्रम करवा कर संस्था का नाम आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रविभान सिंह, दीपचंद पुरवार, देवीदास अग्रवाल, सलभ अग्रवाल, शोभित अग्रवाल व सौरभ विश्नाई ने जायंट्स ग्रुप की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता, ज्ञान सक्सेना, विपिन मित्तल, आनंद पोरवाल, अरविंद गहोई, भीमसेन सक्सेना, नवनीत पुरवार, गुरमीत कालरा, अरविंद माधव भी मौजूद रहे।

सेवा प्रकल्पों पर हुई चर्चा

औरैया। शपथ ग्रहण समारोह में जायंट्स के सेवा प्रकल्पों श्रमदान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सरंक्षण, दिव्यांग सेवा, यमुना सेवा व हरित स्वच्छता पर चर्चा हुई। बाहर से आए जायंट्स पदाधिकारियों ने संस्था की ओर आयोजित किए जाने वाले इन समाज व राष्ट्र सेवा के कार्यक्रमों को पूरे साल निष्ठा से करने का निर्देश दिया।

विभिन्न समाजसेवी किए गए सम्मानित

औरैया। जायंट्स ग्रुप के शपथ ग्रहण समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधा दर्जन लोगों को विशेष सम्मान प्रदान किए गए। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रामबाबू बाजपेयी, साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ओम नारायन चतुर्वेदी मंजुल, नारी सशक्तीकरण के लिए श्रीमती आशा विश्नोई और पर्याववरण सरंक्षण तथा हरित क्रांति के लिए प्रयत्नरत हर गोविद विश्नोई अजीतमल व दीन हीन की सेवा में रत, दीन दिवस के संस्थापक विजय भारती अजीतमल को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें