कानपुर से आए डाक्टरों ने किया इलाज

Feb 28, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share Share
Follow Us on

Auraiya News - औरैया में जायंट्स ग्रुप द्वारा एक नर्सिंग होम पर नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ गिर्राज नारायण अग्रवाल ने किया। कानपुर से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विजय प्रकाश यादव ने लगभग एक सैकड़ा मरीजों का हृदय परीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रुप के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

कानपुर से आए डाक्टरों ने किया इलाज

औरैया। जायंट्स ग्रुप औरैया द्वारा आज नगर के एक नर्सिंग होम पर नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत ग्रुप के अध्यक्ष डॉ गिर्राज नारायण अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कराया। तत्पश्चात जायंट्स प्रार्थना के बाद शिविर में कानपुर से आए रीजेंसी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विजय प्रकाश यादव द्वारा लगभग एक सैकड़ा मरीजों का निशुल्क हृदय परीक्षण किया गया। इस दौरान जायंट्स ग्रुप के हरी नारायण अग्रवाल,डॉ मनोज चौरसिया,रोहित अग्रवाल,विनोद ,आनंद पोरवाल,दीप चंद्र गुप्ता सहित नर्सिंग होम का स्टाफ मौजूद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।