
15 हजार रुपये ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पूर्व प्रधान
Auraiya News - पूर्व प्रधान ज्ञानसिंह यादव ने फेसबुक पर गाय और भैंस खरीदने के लिए ठगों को 15,000 रुपये दिए। ठगों ने फिर 31,500 रुपये और मांगे, लेकिन जब जानकी को ठगी का एहसास हुआ, तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने ऐसे ऑनलाइन ठगी के मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
फेसबुक पर अच्छी नस्ल की गाय व भैंस खरीदने के लिए लालायित पूर्व प्रधान ठगी के शिकार हो गए। उनसे ठगों ने 15 हजार रुपये आनलाइन ठग लिया। डिलीवरी के पूर्व 31 हजार रुपये और मांग रहे थे। मगर पूर्व प्रधान को ठगी का एहसास हो गया। कुदरकोट थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान ज्ञानसिंह यादव पुत्र मुंशीलाल सिंह ने फेसबुक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भैंस और गाय खरीदने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिखाई गई अच्छी नस्ल की गाय व भैंस का वीडियो देखकर वह झांसे में आ गए। अच्छी नस्ल की गाय 35 हजार रुपये व भैंस 60 हजार रुपये में तय हुई।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और पता चला कि घर तक गाय और भैंस की होम डिलीवरी मुफ्त में होगी। इसके बाद तय हुई कीमत के अनुसार उन्होंने 15 हजार रुपये डाले। अगले दिन ठगों ने बताया कि गाय और भैंस शिकोहाबाद तक पहुंच गई है, लेकिन गाड़ी में समस्या आ गई है और अतिरिक्त 31,500 रुपये की जरूरत है। इस तरह लगातार झूठ बोलकर पैसे वसूलने का दबाव बनाते रहे। जब तय समय पर गाय और भैंस नहीं पहुंची, तब ज्ञानसिंह यादव को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बुधवार सुबह कुदरकोट थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह को पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़ित से साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसे मामलों में ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी शंका होने पर तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




